भाई को राखी बांधने से पहले ही गड्ढे में समा गई बहन, 7 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
कानपुर: रक्षाबंधन के दिन एक परिवार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब भाई की कलाई पर राखी बांधने से पहले ही 18 वर्षीय युवती हादसे का शिकार हो गई।
कानपुर के पुरवामीर गांव में यशी सविता अपने घर पर रक्षाबंधन की तैयारियों में जुटी थी। इसी दौरान घर के आंगन में बनी एक पुरानी बंद बोरिंग अचानक धंस गई, जिसकी चपेट में आकर यशी उसी गड्ढे में समा गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। करीब 7 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा। टीम ने युवती को बाहर निकालने के लिए पूरी कोशिश की, लेकिन यशी को बचाया नहीं जा सका।
जिस घर में कुछ ही देर बाद भाई की कलाई पर राखी सजनी थी, वहां अब चीख-पुकार और मातम पसरा है।
रक्षाबंधन के दिन हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया।
#reelsviralシ #reelsvideoシ #reelsviral #viralreelsシ #viralpost #viralreels #PostViral #videosvirales #facebookreelsviral Awadh News24