देवबंद: नानौता में सड़क पर टहल रही महिला को तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से मारी टक्कर, हादसे में महिला की मौत, चालक फरार
नानौता में देवबंद रोड पर बुधवार रात तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन की टक्कर से करीब 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गुरुवार को गमगीन माहौल में उन्हें सुपुर्दे खाक कर दिया गया। मृतका देवबंद रोड निवासी टाइल्स-पत्थर व्यापारी मतीन सिद्दीकी की पत्नी शगुफ्ता है।