मनेर: माधोपुर गांव में बच्चों के झगड़े में दो पक्षों के बीच मारपीट, तीन घायल
Maner, Patna | May 6, 2026 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर गांव में बच्चों के झगड़ा को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के बीच हुए मारपीट के दौरान तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। घायलो की पहचान संजय गुप्ता, शुभम कुमार और निशांत कुमार के रूप में हुई है।