पटना जिले के बिहटा स्थित पटना आईआईटी के परिसर में यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (यूआरएससी), इसरो के सहयोग से बिहार के लिए राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चंद्रयान-3 की सफलता समेत भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए विद्यार्थियों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। समारोह में बिहार के विभिन्न स्कूलों के करीब 600 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन सत्र में आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. टीएन सिंह, यूआरएससी-इसरो के उप निदेशक डॉ. सेंथिल कुमार, आईआईटी पटना के भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. नवीन के. निश्चल, इसरो के वैज्ञानिक, संस्थान के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। इस दौरान छात्रों ने इसरो के वैज्ञानिकों से संवाद किया और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी पर आयोजित तकनीकी सत्र में जानकारी हासिल की। #bihtapatna #iitbihar #Workshoporganized
Maner, Patna | Aug 19, 2026