सोहागपुर: सोहागपुर में शिक्षा विभाग का सघन निरीक्षण, तीन स्कूल समय से पहले बंद मिले, शिक्षकों को नोटिस
सोहागपुर विकासखंड में शिक्षा विभाग की टीम ने बुधवार दोपहर 4 बजे के लगभग कई शासकीय स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन स्कूल समय से पहले बंद मिले, जबकि एक स्कूल में शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। सहायक संचालक राकेश कुमार उइके और बीआरसी राकेश रघुवंशी ने शोभापुर, भटगांव, सेंकाखेड़ी, महुयाखेड़ा कला और खिड़िया के स्कूलों का निरीक्षण कि