चित्तौड़गढ़: बोजुन्दा पॉलिटेक्निक कॉलेज में श्री कालभैरव देव स्थल पर शिवरात्रि पर्व मनाया गया
बोजुन्दा पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्थित श्री कालभैरव (श्री काला जी बावजी) देव स्थल पर स्थित महांकाल मंदिर पर शिवरात्रि के अवसर पर हवन, पूजन, अनुष्ठान का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए भोपाजी बाबूलाल जी जटिया सतखंडा ने बताया कि शिवरात्रि पर्व पर अभिजीत मुर्हूत में बाबा महाकाल व शेषावतार का का विशेष अभिषेक और हवन किया गया। जानकारी आज प्रेस नोट जारी करके दी गई।