ऊना: लालसिंगी में जुएबाजी के आरोप में एक व्यक्ति को किया गया काबू, मामला दर्ज
जिला मुख्यालय के साथ लगते लालसिंगी में पुलिस ने एक व्यक्ति को सट्टा लगाते हुए काबू किया है। ऊना पुलिस ने मंगलवार शाम को लाल सिंगी में प्रेम चंद निवासी शिव नगर के पास से 650 रुपये की नगदी व पर्ची दडा सट्टा बरामद की है। बुधवार को मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने प्रेम चंद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।