ऊना: पंडोगा में मंडी के 3 युवकों को 5.86 ग्राम चिट्टे के साथ किया गया गिरफ्तार
मंगलवार शाम को पंडोगा फॉरेस्ट चेक पोस्ट पर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑल्टो कार से 5.86 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मंडी जिले के संजय कुमार, सुनील कुमार व गगन सिंह को मौके पर गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। बुधवार को मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी संजीव भाटिया ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।