ऊना: 23 जून को ऊना में मनाया जाएगा प्रदेश स्तरीय ओलंपिक, नशे के खिलाफ मैराथन और विभिन्न खेलों का होगा आयोजन
23 जून को प्रदेश स्तरीय ओलंपिक दिवस का आयोजन इस बार ऊना जिला मुख्यालय पर किया जायेगा। बुधावार को यह जानकारी ओलंपिक संघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने साझा की। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ्य भारत के संदेश को लेकर ओलंपिक दिवस के अवसर पर ऊना में मैराथन के साथ साथ इंडोर और आउटडोर खेलों का आयोजन किया जायेगा।