जमुई: नोनियाटांड़ गांव के 5 घरों में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, घर के साथ लाखों रुपया का सामान जलकर हुआ राख
Jamui, Jamui | Apr 19, 2024 जमुई जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नोनियाटांड़ गांव में शॉर्ट सर्किट की वजह से घर में आग लग गई। आग धीरे-धीरे एक घर से दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें घर को भी अपने चपेट में ले लिया। आग की रफ्तार इतनी तेज थी कि ग्रामीण आग पर काबू पाने में असमर्थ हो गए। फिर बाद में अग्निशमन वाहन द्वारा आग पर काबू पाया गया। इस अगलगी में लाखों रुपया का नुकशान हुआ है।