जमुई: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 5 घर जलकर राख,5 लाख से अधिक की क्षति की आशंका, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू
Jamui, Jamui | Apr 18, 2024 जमुई के खैरा प्रखंड के नोनियाटांड़ गांव में गुरुवार की दोपहर बिजली की शॉर्ट सर्किट से पांच घरों में आग लग गई। जिससे घर में रखा ढाई लाख रुपए नगदी सहित 5 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। मामले की जानकारी के बाद अग्निशमन का वाहन मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया।