भुसावर: बल्लभगढ़ वैर सड़क मार्ग पर गांव सीता मोड पर दो बाइकों की भिड़ंत, एक व्यक्ति घायल हुआ
शनिवार दोपहर 3 बल्लभगढ़ वैर सड़क मार्ग पर सीता मोड पर दो बाइक आमने-सामने से टकरा गई । जिसमें गांव नगला गोठरा निवासी दशरथ पुत्र निर्भय जाटव घायल हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना एंबुलेंस 108 को दी । जिस पर उप जिला अस्पताल वैर की एंबुलेंस 108 के पायलट गजेंद्र व ईएमटी फारुख खान एंबुलेंस सहित मौके पहुंचे और घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।