भुसावर: विधायक बहादुर सिंह कोली ने पीडब्ल्यूडी मंत्री दिया कुमारी से मुलाकात कर भुसावर बाईपास के चौड़ाइकरण की रखी मांग
शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा वैर के विधायक बहादुर सिंह कोली ने राजस्थान की पीडब्ल्यूडी मंत्री व डिप्टी सीएम दिया कुमारी से मुलाकात की। जिन्होंने भुसावर कस्बे में होकर जा रहे बाईपास सड़क मार्ग को चौड़ाइकरण करने की मांग रखी। इसके अलावा विधानसभा वैर क्षेत्र के अन्य सड़कों की भी मांग को लेकर की गई ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।