सैदपुर: दिव्यांग भाजपा कार्यकर्ताओं का गोरखपुर मार्च, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे हैं
सैदपुर क्षेत्र के दिव्यांग भाजपा कार्यकर्ता अपनी 10 सूत्रीय माँगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने गोरखपुर के लिए रवाना हुए। इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन में खलबली मच गई। आनन-फानन में पुलिस बल के साथ क्षेत्राधिकारी शुभम वर्मा व सैदपुर एसडीएम ज्योति चौरसिया मौके पर पहुँची। उन्होंने समाधान के लिए एक सप्ताह का समय माँगकर रवानगी को स्थगित करा दिया।