अनूपपुर: कलेक्टर हर्षल पंचोली ने जिले की छात्राओं को दी बधाई और शुभकामनाएं
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में अनूपपुर जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया है। जिले की इस उपलब्धि से शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है। जिले के विद्यार्थियों ने मेहनत और लगन के दम पर यह सफलता प्राप्त की है। स्कूलों में भी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है ।