हरिद्वार: आईजी गढ़वाल ने रोशनाबाद मुख्यालय में की क्राइम मीटिंग, ज्वेलर्स डकैती कांड के मुख्य आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का किया दावा
बुधवार को IG गढ़वाल केएस नगन्याल ने रोशनाबाद मुख्यालय में क्राइम मीटिंग ली और अधिकारियों को कानून व्यवस्था को ओर बेहतर बनाने के निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि ज्वालापुर में हुए डकैती कांड के मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उससे लूट का माल भी रिकवर किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने अपराधिक घटनाओं की समीक्षा और कार्रवाई को भी जाना।