गंगरार: साड़ास गेहूं खरीद केंद्र पर भ्रष्टाचार के आरोप में किसानों ने किया प्रदर्शन
चित्तौड़गढ़। गंगरार उपखंड के साड़ास गेहूं खरीद केंद्र पर अनियमितताओं को लेकर गुरुवार को बड़ी संख्या में किसानों ने उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की। किसानों ने आरोप लगाया कि किसान जगाओ एफपीओ के अध्यक्ष-सचिव ने मिलीभग का आरोप लगाया है।