गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड में ‘प्रोजेक्ट उल्लास’ के तहत तीन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में निःशुल्क मिर्गी जांच एवं उपचार शिविर शनिवार को 2:30 आयोजित किया गया। शिविर में एम्स, नई दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 120 मरीजों की स्क्रीनिंग कर परामर्श व दवाइयां दीं। आयुष्मान आरोग्य मंदिर, घोड़ाबांधा के शिविर का DC कर्ण सत्यार्थी ने निरीक्षण कर मरीजों से संवाद किया।