डुमरा: सदर अस्पताल में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, डॉ. मनोज कुमार बने नए प्रभारी डिप्टी सुपरिंटेंडेंट
सीतामढ़ी सदर अस्पताल में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए डॉ. मनोज कुमार को नया प्रभारी डिप्टी सुपरिंटेंडेंट नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब पूर्व प्रभारी डिप्टी सुपरिंटेंडेंट डॉ. मुकेश कुमार को विभिन्न गंभीर आरोपों और शिकायतों के मद्देनजर शनिवार को उनके पद से हटा दिया गया था।