भरतपुर के जनाना अस्पताल में देर रात एक गर्भवती महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। महिला तीन महीने की गर्भवती थी और उसे पेट दर्द व जलन की शिकायत पर भर्ती किया गया था। परिजनों के अनुसार कल्पना को दोपहर 12 बजे भर्ती कराया गया।