चक्रधरपुर: चक्रधरपुर के पूजा पंडालों व मंदिरों में हुई महानवमी की पूजा-अर्चना
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर चक्रधरपुर शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों एवं मंदिरों में महानवमी की पूजा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। मंदिरों और पूजा पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार, घंटियों की ध्वनि और मां दुर्गा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।