चांदपुर: चांदपुर के गांव कुतुबपुर गांवड़ी में राखी की हत्या उसके प्रेमी ने शादी की जिद करने पर की
मंगलवार के अपराह्न करीब 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चांदपुर क्षेत्र के गांव कुतुबपुर गांवड़ी निवासी राखी और हीमपुर दीपा के गंधौर निवासी विकास के बीच प्रेम संबंध चल रहे थे। राखी शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी से छुटकारा पाने के लिए विकास ने बवनपुरा नहर के पास उसकी हत्या कर शव झाड़ियो में फेंक दिया था।