कोटकासिम: कोटकासिम में जनगणना 2026 के पहले चरण का प्रशिक्षण शुरू, 9 मई तक 230 प्रगणक और सुपरवाइजर मकान गणना की ट्रेनिंग लेंगे
कोटकासिम में जनगणना 2026 के पहले चरण मकान गणना का प्रशिक्षण शुरू हो गया है।शनिवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पहले दिन नगर पालिका और तहसील कोटकासिम के दो बेचों ने प्रशिक्षण में भाग लिया जिसमें प्रगणक और सुपरवाइजर शामिल थे। कोटकासिम में प्रत्येक बैच को जिला फील्ड ट्रेनर द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये ट्रेंड होकर मकान की गणना करेंगे।