लालगंज: गलरा गांव में एक सप्ताह से कुएं में गिरे सियार को निकालने में वन विभाग की टीम रही नाकाम, ग्रामीणों में आक्रोश
ड्रमंडगंज के गलरा गांव में एक सप्ताह से कुएं में गिरे सियार को निकालने में वन विभाग की टीम शनिवार दोपहर बाद 3:00 बजे तक नाकाम रही। गलरा निवासी अधिवक्ता दुर्गा प्रसाद मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को वन विभाग की टीम सियार को कुएं से बाहर निकालने के लिए आई थी। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। जबकि वनरक्षक ने सियार को कुएं से सुरक्षित बाहर निकालने की बात कर रहे है।