ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर मिली अज्ञात लाश, हत्या की आशंका,
ग्वालियर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर आज एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी पड़ाव भार्गव को एक ऑटो चालक ने सूचना दी थी कि मृतक तानसेन रोड स्थित एक हार्डवेयर की दुकान पर कार्य करता था।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की तलाशी ली, लेकिन कोई विशेष सामग्री बरामद नहीं हुई। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। हत्या की आशंका के चलते फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को जांच हेतु बुलाया गया है।