अपने ही बने दुश्मन! संपत्ति विवाद में भाई पर मारपीट और ट्रैक्टर चढ़ाने का आरोप, न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा पीड़ित,
भिंड। संपत्ति विवाद को लेकर सगे भाइयों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि मामला मारपीट और ट्रैक्टर चढ़ाने के गंभीर आरोपों तक पहुंच गया। पीड़ित रामदास राठौर ने अपने ही भाइयों और उनके बेटों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित रामदास राठौर के मुताबिक, घटना जुलाई महीने की है। संपत्ति विवाद के चलते उनके भाइयों और भतीजों ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की और उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। इस घटना में उनके हाथ सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।
पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद वे शिकायत लेकर मेहगांव थाने पहुंचे, लेकिन वहां उनकी सुनवाई नहीं हुई और उन्हें वापस भेज दिया गया। इसके बाद उन्होंने भिंड एसपी कार्यालय पहुंचकर भी न्याय की गुहार लगाई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने पर अब उन्�