तेघरा: तेघड़ा बाजार में सघन वाहन जांच अभियान, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में
तेघड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में तेघड़ा बाजार में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।यह अभियान मंगलवार को रात करीब आठ बजे के आस पास चलाई गई।जहां दर्जनों की संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा बल के जवान मौजूद रहे।अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा,संरक्षण एवं विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह विशेष जांच अभियान चलाया गया।