तेघरा: तेघड़ा अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम पर बैठक
तेघड़ा अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार के अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को दिन के दो बजे संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि के साथ बैठक आयोजित हुई। इसमें अधिकारी ने कहा कि वह सभी लोग जो 18 वर्ष के हो गए हैं,तो उनका नाम मतदाता सूची में अवश्य अभिलेखित करवाया जाए।इसमें राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता सहयोग करें।