तेघरा: बैंक बाजार नारेपुर में मोबाइल दुकान में चोरी, स्थानीय लोग आक्रोशित, सड़क जाम
बैंक बाजार नारेपुर में चोर के द्वारा मोबाइल के दुकान में भीषण चोरी से स्थानीय लोग एवं दुकानदार काफी आक्रोशित है।लोगों ने बाजार में ही सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।यह प्रदर्शन सोमवार को दिन के नौ बजे की गई।जहां दुकानदारों ने बताया कि पिछले कई दिनों से चोर के द्वारा लगातार चोरी की घटनाओं का अंजाम दिया जा रहा है।लेकिन प्रशासन इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।