तेघरा: तेघड़ा में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की मासिक बैठक, मंगलवार को संध्या आरती का आयोजन
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा तेघड़ा नगर परिषद के तेघड़ा बाजार में अवस्थित हनुमान मंदिर में मासिक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें मंगलवार को संध्या सात बजे संध्या आरती भी हुई।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सनातन धर्म की अविरलता व्यवस्था और उसके सामने आ रही बाधा के बारे में विचार विमर्श किया।जय श्री राम के नारी से मंदिर परिसर गुंजायमान होता रहा।