मोतिहारी: छतौनी थाना पुलिस ने छतौनी मछली बाज़ार से चोरी हुई एलईडी टीवी के साथ एक बदमाश को किया गिरफ्तार
मोतिहारी शहर की छतौनी थाना पुलिस ने चोरी की एलईडी टीवी के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान रघुनाथपुर चमड़ा गोदाम के पास का रहने वाला मो. इक़बाल के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष धंनजय कुमार ने बताया कि छतौनी मछली बाज़ार निवासी मुकेश कुमार साहनी ने अपने घर में चोरी करने का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।