जिले में मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत मोतिहारी सदर पीएचसी से ह्रदय रोग की गंभीर समस्या से पीड़ित 05 बच्चों को सीएस डॉ श्रवन कुमार पासवान की मौजूदगी में एम्बुलेंस से आईजीआईसी पटना भेजा गया। जहाँ से बच्चे ह्रदय की शल्य चिकित्सा हेतु अहमदाबाद जाएंगे।