परिहार: जिला पार्षद पर जानलेवा हमला, बेला थाने में प्राथमिकी दर्ज
सीतामढ़ी। बेला थाना क्षेत्र के मच्छपकौनी निवासी मो. अब्दुल कलाम हुसैन ने जिला परिषद सदस्य सगीर शाह के खिलाफ जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, जिला परिषद द्वारा कराए गए कार्यों के खिलाफ शिकायत करने पर मारपीट की गई है।