बबेरू: अनवान गांव के पास बाइक सवार को सीएनजी ऑटो ने मारी टक्कर, बाइक में सवार 2 लोग घायल, सीएचसी बबेरू में कराया भर्ती
Baberu, Banda | May 11, 2025 बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अनवान गांव के पास बाइक सवार को सीएनजी ऑटो ने टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक में सवार एक महिला व एक किशोर घायल हो गए, जिनको सीएचसी बबेरू मे भर्ती कराया गया है। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद 16 वर्षीय किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया, वहीं महिला का उपचार सीएचसी बबेरू में किया गया है।