कांगड़ा: कांगड़ा रजोल में पुलिस ने एक व्यक्ति से 112.6 ग्राम चरस बरामद किया, मामला दर्ज- डीएसपी
Kangra, Kangra | Dec 2, 2024 कांगड़ा के साथ लगते पुलिस थाना गग्गल के तहत पड़ते क्षेत्र राजल में एक व्यक्ति से आज सोमवार को लगभग 4:30 बजे 112.06 ग्राम चरस बरामद करने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रजोल में अखिल कुमार निवासी वीहू तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी (हि.प्र.) से 112.06 ग्राम चरस बरामद की है।