🌱 पर्यावरण संरक्षण और बेहतर उपज की ओर एक सराहनीय कदम!
कोलारस विधानसभा के ग्राम रामगढ़ के उन्नतशील किसान श्री आशीष यादव (पुत्र श्री आनंद यादव) ने 150 बीघा खेत में फसल अवशेष (नरवाई) नियंत्रण हेतु आधुनिक कृषि यंत्र 'मल्चर' का उपयोग कर एक नई मिसाल पेश की है।
🔹 नरवाई को जलाया नहीं, मिट्टी में मिलाया: मल्चर के प्रयोग से फसल अवशेष बारीक भूसा बनकर मिट्टी में मिल जाते हैं, जो आगे चलकर बेहतरीन जैविक खाद का काम करेंगे।
🔹 दोहरा लाभ: इससे न केवल भूमि की उर्वरता और उपज बढ़ेगी, बल्कि पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।
💡 अन्य किसान भाइयों के लिए नरवाई प्रबंधन का यह एक बेहतरीन और अनुकरणीय विकल्प है
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
#Shivpuri
Shivpuri, Madhya Pradesh | Oct 18, 2026