समाहरणालय, कैमूर*
=================
जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
==================
प्रेस विज्ञप्ति*
दिनांक 20.08.2026*
=================
आज दिनांक 20.08.2026 को 11:00 बजे पूर्वाह्न से पटना के बापू सभागार में श्री शिवराज सिंह चौहान, माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री बिहार के आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभुकों को स्वीकृति पत्र, शुभकामना पत्र एवं गृह की चाबी के वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में आलोक में जिला एवं प्रखण्ड स्तर पर भी प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभुकों को स्वीकृति पत्र, शुभकामना पत्र एवं गृह की चाबी के वितरण कार्यक्रम का आयोजन कराने का निदेश प्राप्त हुआ था। प्राप्त निदेश के आलोक में वैसे लाभुक जिन्होने अपना आवास पूर्ण कर लिया है उनको गृह की चाबी, जिनका आवास स्वीकृत हुआ है उनको स्वीकृति पत्र तथा जिनको प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त का भुगतान हुआ है, उनको शुभकामना पत्र का वितरण किया जाना था।
जिला स्तर पर माँ मुण्डेश्वरी सभागार में माननीय सांसद, श्री मनोज कुमार, माननीया विधायक श्री भरत बिन्द एवं माननीया विधायक श्रीमती संगीता कुमारी के साथ-साथ श्री कुमार अनुराग, जिला पदाधिकारी, कैमूर, श्रीमती दिव्या शक्ति, उप विकास आयुक्त कैमूर, श्री अनिल कुमार, अपर समाहर्त्ता, कैमूर, श्री प्रीतम आनंद, निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कैमूर, श्री मयंक कुमार सिंह, निदेशक राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कैमूर की उपस्थिति में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभुकों को स्वीकृति पत्र, शुभकामना पत्र एवं गृह की चाबी के वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका विवरण निम्न है :-
स्वीकृति पत्र का वितरण :- प्रखण्ड भभुआ, भगवानपुर एवं रामपुर के निम्न लाभुकों को उनके आवास स्वीकृति के पश्चात स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया :-
1. रिंकु देवी 2. चमेली देवी 3. दीन दयाल चौहान 4. कुसुम देवी 5. मीना देवी 6. पार्वती कुंवर 7. फूला देवी 8. मराछी देवी 9. नीतू देवी 10. गांगो देवी 11. पिन्टू नोनिया 12. सीतामुनी देवी
शुभकामना पत्र का वितरण :- प्रखण्ड भभुआ, भगवानपुर एवं रामपुर के निम्न लाभुकों को उनके किस्तों के भुगतान के पश्चात शुभकामना पत्र का वितरण किया गया :-
1. धर्मवती देवी 2. भागीरथी देवी 3. रूमका देवी 4. कलावती देवी 5. बेरी देवी 6. जितेन्द्र कुमार 7. राजकुमारी देवी 8. गीता देवी 9. इन्दु देवी 10. विष्णु कुमार 11. संतरा देवी 12. लिलावती देवी
गृह चाबी का वितरण :- प्रखण्ड भभुआ एवं रामपुर के निम्न लाभुकों को उनके आवास पूर्ण करने के पश्चात प्रतीकात्मक रूप से गृह चाबी का वितरण किया गया :-
1. प्यारी देवी 2. कमला देवी 3. संजय बिंद 4. बिजेन्द्र राम 5. खरपतु राम
इसके अलावा सभी प्रखण्ड मुख्यालयों में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की उपस्थिति में भी प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभुकों को स्वीकृति पत्र, शुभकामना पत्र एवं गृह की चाबी के वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Aug 21, 2026