कर्वी: मऊ के सुरौंधा में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने लगाई फांसी, परिजनों ने पति पर हत्या का लगाया आरोप, थाने में दी तहरीर
मऊ के सुरौंधा गांव में बीते शुक्रवार की दोपहर 3 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता महिला गुड़िया पत्नी शुभम ने फांसी लगा ली। मृतका के पिता ने पति शुभम पर गुड़िया की हत्या का आरोप लगाया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में शनिवार की दोपहर 1 बजे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।