कर्वी: चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में डूबने से युवक की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया शव
घटना चित्रकूट में बीते शुक्रवार शाम की करीब 6 बजे की है. जहां कानपुर से घूमने आए बी फार्मा के छात्र देवेश तिवारी (19) की मंदाकिनी नदी में डूबने से मौत हो गई है.जानकारी के अनुसार, देवेश अपने तीन दोस्तों के साथ चित्रकूट घूमने आया था। शाम लगभग छह बजे मंदाकिनी नदी के आरोग्यधाम घाट पर नहा रहे थे.तभी देवेश गहरे पानी में डूब गए है.