कर्वी: होली को सकुशल सम्पन्न करवाने के लिए कर्वी के काली देवी चौराहा सहित अन्य भीड़ क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में होली त्यौहार को सकुशल संपन्न कराए जाने एवं शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना कोतवाली कर्वी क्षेत्र के काली देवी चौराहा,कजियाना मोहल्ला,उतारखाना,भरतपुरी,लक्ष्मणपुरी,तरौहा एवं मिश्रित घनी आबादी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों के आस पास भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गयी ।