गुना नगर: कलेक्ट्रेट में मतदाता सूची का प्रकाशन, 62000 नाम कटे, 11000 की हुई मौत, राजनीतिक दल रहे मौजूद
गुना कलेक्ट्रेट में 21 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा, जिले के 1224 मतदान केंद्रों पर 9 लाख 9 हजार 16 मतदाता हो गए है। SIR के पहले 8 लाख 97 हजार 396 थे। शिफ्ट हो चुके, अनुपस्थिति और मृत हो चुके लोगों सहित कुल 62,845 मतदाताओं के नाम काटे गए है। मतदाता सूची वेबसाइट और कार्यालय में देखी जा सकती है।