भवानीपुर: महादेव के स्वरूप में सजे श्रद्धालु के नेतृत्व में कांवड़ियों का जत्था देवघर रवाना, बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से
भवानीपुर :- श्रावण मास की धार्मिक आस्था और शिवभक्ति का अनुपम दृश्य रविवार को भवानीपुर बाजार में देखने को मिला। महादेव के स्वरूप में सजे श्रद्धालु के नेतृत्व में कांवड़ियों का भव्य जत्था सुल्तानगंज होते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए रवाना हुआ। पूरे बाजार में बोल बम,हर-हर महादेव और बाबा एक सहारा है के गगनभेदी जयघोष गूंजते रहे। शिवभक्ति में डूबे श्रद्धालुओ