मुंगावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत जय स्तम्भ चौराहे के पास से पुलिस ने बुधवार को रात लगभग 9 बजे एक 21 वर्षीय युवक पर सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने पर मामला दर्ज किया है, मुंगावली पुलिस को बुधवार को रात के समय मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि मुंगावली में जय स्तम्भ चौराहे के पास कोई सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहा है।