पचपहाड़: भवानीमंडी में श्री गोपाल गौशाला सेवा संस्थान में गोशाला स्वावलंबन व जैविक कृषि विषय पर गोष्ठी आयोजित
भवानीमंडी में श्री गोपाल गौशाला सेवा संस्थान में गोशाला स्वावलंबन व जैविक कृषि विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यकम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर अजयसिंह राठौड़ ने बताया कि हम गायों का संरक्षण तो करते है पर गौसंवर्धन नही कर पाते जिससे हमे सरकारी एजेंसियों पर निर्भर रहना पड़ता है, गोशाला को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। गाय अपने आप में अस्पताल का कार्य करती है।