पचपहाड़: भैंसोदामंडी में विशाल रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, 300 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
भैंसोदामंडी में हिन्दू मुस्लिम कौमी एकता की मिसाल हाजी शेख फकरुद्दीन ठेकेदार की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में नगरवासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर 300 यूनिट से अधिक रक्त एकत्रित किया। 21हजार रु खाटूश्याम मन्दिर निर्माण, 21हजार रु मालीपुरा मस्जिद निर्माण में देने व 15हजार रुपए से एक निर्धन बालिका की फीस जमा करने की घोषणा की।