पचपहाड़: भवानीमंडी में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत आरओ प्लांट का किया निरीक्षण, पीने के पानी के चार नमूने लिए
भवानीमंडी में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत आरओ प्लांट का निरीक्षण किया गया।वाटर प्लांट परिसर में किसी भी प्रकार की गंदगी ना हो, साफ सफाई हो तथा आमजन को पानी शुद्ध मिले इसके लिए विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देश दिए गए। प्यूरिफाइड ड्रिंकिंग वाटर के 04 नूमने लिए गए। उन्हें जांच हेतु पब्लिक हेल्थ लेबोरेटरी कोटा भिजवाए गए है।