पचपहाड़: भवानीमंडी में जिला कलक्टर ने पंचायत समिति का किया निरीक्षण
भवानीमंडी में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को पंचायत समिति का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने पंचायत समिति में मनरेगा के अन्तर्गत पूर्ण हो चुके कार्यों का भौतिक सत्यापन करवाकर ग्राम पंचायत में संधारित परिसम्पत्ति रजिस्टर में इन्द्राज करवाने के, प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए विकास अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।