नोएडा: सावित्रीबाई फुले कन्या इंटर कॉलेज के हॉस्टल में लगी आग
#noidanews #SavitribaiPhule #intercollege #hostel #viralnews #viralvideo #channel4newsdelhincr
...
ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र स्थित सावित्रीबाई फुले कन्या इंटर कॉलेज के हॉस्टल में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग हॉस्टल के एक बंद कमरे में लगी थी। कमरे में फर्नीचर और कुछ कागजात रखे थे, जो आग में जल गए। गनीमत रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग की जानकारी मिलते ही फायर विभाग की टीम तीन दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझने से इसे हॉस्टल के दूसरे कमरों तक फैलने से रोक लिया गया।
Delhi, India | Aug 18, 2026