ब्यावर: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ: ब्यावर में बालिका स्वास्थ्य व पोषण पर जागरूकता अभियान का समापन
Beawar, Ajmer | Oct 1, 2026 ब्यावर. बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिला अधिकारिता एवं चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को पोषण, संतुलित आहार और मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।