कोतमा: कपिलधारा कॉलोनी में काली नृत्य का आयोजन
Kotma, Anuppur | Oct 19, 2026 सोमवार शाम 8 बजे कपिलधारा कॉलोनी में दुर्गा पूजा समिति द्वारा काली नृत्य का आयोजन किया गया। मां काली के मनमोहक नृत्य को देखकर भक्तजन और श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति के द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया गया।